मध्य पाकिस्तान में चक्रवात बन रहा; पश्चिमी विक्षोभ आने से बढ़ेगी ठंड

t4unews:-ठंड अपनी चरम सीमा पर है जिस का नजारा मध्य पाकिस्तान में चक्रवातीय गतिविधियां होने का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। इसके कारण कल से प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना बन रही है। अभी तक कोई सिस्टम नहीं होने के कारण ठंड ने जोर नहीं पकड़ा है। बीच में अरब सागर में गतिविधियों के कारण ठंड जरूर हुई थी, लेकिन उसके बाद ज्यादा ठंड नहीं पड़ी है। प्रदेश में 22 जगहों पर तापमान 4 डिग्री से 10 डिग्री तक दर्ज किया गया। 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री से भी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। होशंगाबाद में सबसे ज्यादा 13.2 डिग्री तक पारा गया। इंदौर में 12.5 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मध्यप्रदेश में हालांकि उमरिया अब भी सबसे सर्द है। यहां रात का पारा 4.2 डिग्री तक आ गया। दो जगह गतिविधियां बन रहीं मध्यप्रदेश में 28 से ठंड के जोर पकड़ने की उम्मीद की जा रही है। मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है।
इसके साथ ही विषुवतीय हिंद महासागर क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। नौगांव में तो कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक रह गई। हालांकि इसके अलावा प्रदेश में कहीं भी कोहरे का असर नजर नहीं आया। प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह सूरज देर से निकला। दो दिन से यहां सुबह-सुबह हल्का कोहरा हो रहा है। न्यूनतम तापमान वाले शहर शहर न्यूनतम तापमान उमरिया 4.2 रीवा 5.2 पचमढ़ी 6.0 खजुराहो 6.0 मंडला 6.0 रहे हैं। आपको बता दें की भोपाल के कलियासोत डैम 13 शटर के पास मौसम का मजा लेने युवाओं की भीड़ बढ़ने लगी है।
Source Dainik Bhaskar
Download smart Think4unity app