दुर्गा सप्तशती के पाठ का महत्व- पंडित लक्ष्मीनारायण शास्त्री सागर 

दुर्गा सप्तशती में मारण maran के 90,

मोहन mohan के 90,

उच्चाटन uchchaatan के 200,

स्तंभन stambhan के 200

वशीकरण bashikaran के 60 और

विद्वेषण के भी 60 प्रयोग दिए गए हैं। इस प्रकार यह कुल 700 श्लोक 700 प्रयोगों के समान माने गये हैं।

दुर्गा सप्तशती के पाठ का महत्व- पंडित लक्ष्मीनारायण शास्त्री सागर 
Ma kali aur durga

t4unews :- माँ दुर्गा durga की आराधना और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए दुर्गा सप्तशती shaptshati का पाठ सर्वोत्तम है । दुर्गा शक्ति की उत्पत्ति तथा उनके ‍चरित्रों का वर्णन मार्कण्डेय पुराण के अंतर्गत देवी माहात्म्य में किया गया है। भुवनेश्वरी संहिता में कहा गया है- जिस प्रकार से ‘’वेद’’ अनादि है, उसी प्रकार ‘’सप्तशती’’ भी अनादि है।

दुर्गा सप्तशती 700 श्लोकों में देवी-चरित्र का वर्णन है। दुर्गा सप्तशती में कुल 13 अध्याय हैं, और यह मुख्य रूप से ये तीन चरित्र प्रथम चरित्र (इसमें प्रथम अध्याय), मध्यम चरित्र (इसमें दूसरा, तीसरा, और चौथा अध्याय) और उत्तम (‍इसमें पाँचवे से तेरहवें अध्याय) में है । प्रथम चरित्र की देवी महाकाली, मध्यम चरित्र की देवी महालक्ष्मी और तीसरे उत्तम ‍चरित्र की देवी महासरस्वती मानी गई है। दुर्गा सप्तशती में माँ महाकाली की स्त‍ुति एक अध्याय में, माँ महालक्ष्मी की स्तुति तीन अध्यायों में और माँ महासरस्वती की स्तुति नौ अध्यायों में वर्णित की गयी है।
इस दुर्गा सप्तशती में मारण maran के 90,
मोहन mohan के 90,
उच्चाटन uchchaatan के 200,
स्तंभन stambhan के 200
वशीकरण bashikaran के 60 और
विद्वेषण के भी 60 प्रयोग दिए गए हैं। इस प्रकार यह कुल 700 श्लोक 700 प्रयोगों के समान माने गये हैं।
दुर्गा सप्तशती में राजा सुरथ जिनका शत्रुओं और दुष्ट मंत्रियों के कारण सम्पूर्ण राजपाट, कोष , सेना और बहुमूल्य वस्तुएँ सब कुछ हाथ से छिन गया था और समाधि नामक वैश्य जिसकी दुष्ट स्त्री और पुत्र ने धन के लोभ में उसको घर से निकाल दिया था लेकिन इतना सब कुछ हो जाने के बाद निराशा से घिरे होने के बाद भी उन दोनों का मन अपने घर परिवार, अपने राज्य और अपने परिजनों में ही आसक्त था उन दोनों को मेघा ऋषि ने ज्ञान दिया है।
इस देवी महात्म्य के श्रवण के बाद राजा सुरथ और समाधि वैश्य दोनों ने ही माँ आदि शक्ति की आराधना की।
 तत पश्चात देवी की कृपा…..
साभार.. लोहिताक्ष् ज्योतिष संस्थान पंडित लक्ष्मीनारायण शास्त्री सागर



Download smart Think4unity app