दिनांक 08 नवंबर 2021 आज का राशिफल Aaj ka rashifal Lohtaksh लोहताक्ष् ज्योतिष संस्थान
~ आज का हिन्दू पंचांग ~
लोहिताक्ष
ज्योतिष संस्थान पंडित लक्ष्मीनारायण शास्त्री सागर
दिनांक 08 नवंबर 2021
दिन – सोमवार
t4unews: आज का राशिफल पण्डित लक्ष्मीनारायण शास्त्री सागर वाले के अनुसार निम्नानुसार है :
ॐ श्री गणेशाय नमः
लोहिताक्ष् ज्योतिष संस्थान पंडित लक्ष्मीनारायण तिवारी सागर
ॐ श्री गणेशाय नमः
लोहिताक्ष् ज्योतिष संस्थान पंडित लक्ष्मीनारायण तिवारी सागर
पञ्चाङ्ग-08-11-2021
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~
1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
t4unews: आज का राशिफल पण्डित लक्ष्मीनारायण शास्त्री सागर वाले के अनुसार निम्नानुसार है :
ॐ श्री गणेशाय नमः
लोहिताक्ष् ज्योतिष संस्थान पंडित लक्ष्मीनारायण तिवारी सागर
पञ्चाङ्ग-08-11-2021
!!!! राशिफल !!!!
मेष राशि :- आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी। मन अशान्त रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। कारोबार में तरक्की मिल सकती है। तनाव से बचकर रहें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।
वृष राशि :- आज मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आत्मसंयत रहें। एकाएक धन की प्राप्ति के योग हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।
मिथुन राशि :- आज मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान को कष्ट हो सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – गोल्डन ग्रीन है।
कर्क राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिल सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। सहयोगियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। मन परेशान रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
सिंह राशि :- आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आय में कमी रहेगी। मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। घर में विवाद की स्थिति बन सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।
कन्या राशि :- आज संयत रहें। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरे होने की उम्मीद है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लेमन है।
तुला राशि :- आज मन अशान्त रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वाहन-सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्याम है।
वृश्चिक राशि :- आज वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हल्का पीला है।
धनु राशि :- आज मन प्रसन्न रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। भावनाओं को वश में रखें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।
मकर राशि :- आज परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवन-साथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – महरून है।
कुंभ राशि- आज मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भाइयों के सहयोग से आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – स्काई ब्लू है।
मीन राशि :- आज बातचीत में सन्तुलित रहें। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
!!!! सुविचार !!!!
“ईश्वरस्य स्मरणं प्रभाते उत्थाय अवश्यं कर्तंव्यम्।
अभ्यावहति कल्याणं विविधं वाक् सुभाषिता॥“
भावार्थ :- सवेरे उठकर ईश्वर का स्मरण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि अच्छी तरह बोली गई वाणी अलग-अलग प्रकार से मानव का कल्याण करती है। भगवान श्री गणेश जी हम सभी का मङ्गल करें।
‘प्रवक्ता-पं.घनश्याम-तिवारी’
‘
दिन का होरा चक्र .....
चन्द्र- 06:40 – 07:34,
शनि- 07:34 – 08:28,
बृहस्पति- 08:28 – 09:22,
मंगल- 09:22 – 10:16,
सूर्य- 10:16 – 11:10,
शुक्र- 11:10 – 12:05,
बुध- 12:05 – 12:59,
चन्द्र- 12:59 – 13:53,
शनि- 13:53 – 14:47,
बृहस्पति- 14:47 – 15:41,
मंगल- 15:41 – 16:36,
सूर्य- 16:36 – 17:30,
रात्री का होरा चक्र .....
शुक्र- 17:30 – 18:36,
बुध- 18:36 – 19:42,
चन्द्र- 19:42 – 20:47,
शनि- 20:47 – 21:53,
बृहस्पति- 21:53 – 22:59,
मंगल- 22:59 – 24:05,
सूर्य- 24:05 - 25:11,
शुक्र- 25:11 - 26:17,
बुध- 26:17 - 27:23,
चन्द्र- 27:23 - 28:29,
शनि- 28:29 - 29:34,
बृहस्पति- 29:34 - 30:40,
Download smart Think4unity app